Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अजित अंजुम और अरफा खानम को मिलेगा ‘कुलदीप नय्यर अवार्ड‘

अरविंद कुमार सिंह-

‘कुलदीप नैय्यर पुरस्कार’ के लिए देश के दो वरिष्ठ पत्रकार Ajit Anjum और Arfa Khanum Sherwani के नाम की घोषणा हुई है।

भारतीय भाषाओं के पत्रकारों को दिया जाने वाला ‘गांधी शांति प्रतिष्ठान’ का यह महत्वपूर्ण पुरस्कार है।

दोनों को 12 नवंबर को राजेन्द्र भवन नई दिल्ली में यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार से स्वतंत्र पत्रकारिता करने वालों में एक उम्मीद जरूर जगेगी। दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को आकाश भर बधाईयां। हार्दिक शुभकामनाएं


फिरोज खान-

अजीत अंजुम जी कुलदीप नैयर अवॉर्ड 2022 से नवाजे जाएंगे। वे इसके सच्चे हकदार भी हैं। मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म से बाहर निकलकर बहुत सीमित संसाधनों में जिस तरह की पत्रकारिता वे कर रहे हैं, मुल्क में उस तरह का जोखिम रवीश कुमार और अभिसार शर्मा जैसे चंद लोग ही उठा रहे हैं। अजीत अंजुम साब को कुलदीप नैयर मुबारक हों।


हरीश पाठक-

मौजूदा दौर में हिंदी पत्रकारिता को जो तेवर, कलेवर और फ्लेवर की दरकार थी और है उसे जो रंग,रूप जिन तेजस्वी पत्रकारों द्वारा दिया जा रहा है उनमें अजित अंजुम और आरफा खानम शेरवानी सबसे आगे खड़े हैं। जन की बात,जन तक पहुँचाने के प्रबल पैरोकार।

आज गांधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा स्थापित कुलदीप नैयर स्मृति पुरस्कार 2021 व 2022 इन दोनों योद्धा पत्रकारों को देने की घोषणा ने उस विचार और विचारधारा को बल दिया है जो उस शिखर संपादक की याद को, उनकी पत्रकारिता को कभी कमजोर नहीं होने देगी।

आशीष नन्दी, कुमार प्रशान्त और अशोक कुमार की टीम से इसी बेहतरीन चुनाव की अपेक्षा थी और रहेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन