Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

AK-47 रखने वाले “संतों” को लेकर कंचना यादव का अंजना ओम कश्यप पर बड़ा आरोप!

अजंना ओम कश्यप के शो की रिकॉर्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता कंचना यादव ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उन्होंने शो के दौरान एनडीए के कुछ संतों के नाम बताए थे, जिन पर हत्या, अपहरण और जेल जाने जैसे गंभीर आरोप हैं। लेकिन, उनका यह हिस्सा चैनल ने प्रसारण से हटा दिया। कंचना का कहना है कि अगर शो में समय की कमी थी तो किसी और हिस्से को कम किया जा सकता था, पर “सच” को ही क्यों काटा गया?


देवकी नंदन मिश्रा-

मीडिया को अनायास गाली नहीं दी जा रही है। मीडिया का कृत्य है ही इसी लायक। अगर कोई प्रवक्ता सरकार के सीधे ख़िलाफ़ बोल दे तो TV वाले उतना हिस्सा काटकर अपलोड करते हैं youtube पर।


ब्रजेश शुक्ला-

प्रवक्ता ने जिन-जिन लोगों के नाम लिए उनके आपराधिक पृष्ठभूमि को चेक करना चाहिए। यदि आपराधिक पृष्ठभूमि है और आरोप तथ्यों के साथ लगाए गए हैं तो फिर उनके नाम को नहीं काटना चाहिए। लेकिन यह चैनल की जिम्मेदारी है की कोई कुछ आकर कह दे वह पूरा का पूरा नहीं जा सकता।


सभी पार्टी के सभी नेताओं के नाम आप यहां FB पर डाल सकते हैं जिनके आपराधिक इतिहास रहे हैं। उन नेताओं के नाम भी डालें जो आतंकियों गुंडों अपहरणकर्ताओं के संपर्की हैं। श्रीप्रकाश शुक्ला के, अतीक के, मुख्तार के… किस-किस से संबंध थे ये भी बताएं – राजेश श्रीवास्तव

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन