Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पत्रकार को धमकाने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध दर्ज

कोरबा : पत्रकारों को झूठे मामले में फ़साने और उनके ऊपर आए दिन हमला होना छत्तीसगढ़ में अब आम बात है। औद्योगिक जिला कोरबा के कटघोरा में एक पत्रकार को कांग्रेस नेता द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में ले लिया है।

कटघोरा के पीड़ित पत्रकार शारदा पाल द्वारा कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं कटघोरा निवासी आकाश शर्मा पर विगत 27 अगस्त की रात को उनके घर के नंबर पर फोन कर गाली गलौज किये जाने की शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित के अनुसार आकाश शर्मा द्वारा घर के नंबर पर फोन लगाकर बात करते हुए कटघोरा बस स्टैंड आने के लिए कहा। शारदा पाल ने अपनी तबियत ठीक न होने का कारण बताकर आने में असमर्थता जताई।

इस बात से बौखलाए कांग्रेस नेता द्वारा शारदा पाल व उनके पत्रकार मित्र शशिकांत डिक्सेना को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शारदा प्रसाद पाल ने कटघोरा थाने में जाकर इसकी सूचना दी तथा शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि कटघोरा के रेत माफिया अभय गर्ग द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर भंडारण करके एक स्थान पर रखे जाने का कवरेज करने गए स्थानीय पत्रकार शशिकांत डिक्सेना को ट्रक से कुचलवाने की धमकी दिए जाने की शिकायत सोमवार को कटघोरा थाना में एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा से की गयी। इसमें मुख्य गवाह शारदा पाल हैं।

बताया जा रहा है कि नेताजी के नाम कटघोरा थाने में अनेक मामले दर्ज हैं तथा उसका नाम गुंडा लिस्ट में अंकित है। वर्तमान में कांग्रेस की सत्ता प्रदेश में होने के कारण उक्त कांग्रेस नेता का हौसला तथा आतंक और भी बढ़ गया है। शारदापाल की रिपोर्ट पर कटघोरा पुलिस द्वारा मामले में एफ आई आर धारा 294, 506 आईपीसी एक्ट, 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रायपुर से सुरेशचंद्र रोहरा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन