Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अखिलेश दुबे का दरबारी IPS कौन है! नाम खोलने में संकोच कर रहे पुलिस व अखबार, CBI जाँच की उठी मांग

कानपुर : एबीसी न्यूज चैनल के मालिक और चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ अब तक धृतराष्ट्र बने कानपुर विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसना शुरू किया है।

इस कड़ी में पुलिस, नगर निगम और राजस्व विभाग के 13 कर्मचारी कार्रवाई की जद में हैं।

उधर दूसरी तरफ शिकायतकर्ता भाजपा नेता रवि सतीजा ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

इसके साथ ही पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने दुबे के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर दी है।


अभिषेक उपाध्याय-

अखिल कुमार जी, अखिलेश दुबे गिरोह वाले ये IPS कौन हैं? जब अखबार खुलकर ज़िक्र कर रहे हैं तो फिर नाम क्यों नहीं खोला जा रहा?

आपके इस ऑपरेशन महाकाल में शिव के तीसरे नेत्र के खुलने पर किसने रोक लगा रखी है? अखबार वाले ये सारी बातें पुलिसिया सूत्रों के हवाले से ही लिख रहे हैं!

फिर पुलिसिया सूत्रों की जिह्वा पर वो कौन से धर्मसंकट की गदा गिरी हुई है कि उनकी आवाज़ कानपुर की मोती झील के एकांत वृक्षों के नीचे बैठे प्रेमी जोड़ों की खुसर-फुसर सरीखी धीमी और निर्बल हो चुकी है!

कोई बहुत बड़ा नाम है क्या?

कानपुर के इस वकील की जुबान पर.. उस IPS का नाम आने ही वाला है!! विकास दुबे से भी विकराल! महाकाल!!

कानपुर में एक वकील की गिरफ्तारी खोलने जा रही है सबसे सनसनीख़ेज़ राज़, कई IPS होंगे बेनकाब?

ये भी पढ़ें…

विकास दुबे-अवनीश दीक्षित से भी बड़ा हो सकता है अखिलेश दुबे गैंग, मिस यूपी और 50 से ज्यादा खाकीधारी रडार पर!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन