Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अल जज़ीरा को बंद कराकर नेतन्याहू ने चैनल का सामान भी जब्त कर लिया!

तर के समाचार चैनल अल जज़ीरा को इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में बैन करा दिया है. नेतन्याहू ने यह सूचना अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए साझा की.

नेतन्याहू ने लिखा, “मेरे नेतृत्व में सरकार ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि उकसाने वाले चैनल अल जज़ीरा को इज़रायल में बंद किया जाएगा.” उन्होंने इसके लिए संचार मंत्री शलोमो कगाई का धन्यवाद भी दिया.

न्यूज़ एजेंसी रायटर्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, “अल जज़ीरा को बंद करने की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही यरूशलम के एक होटल में चल रहे संस्थान के दफ्तर पर छापा मारकर उनके सभी उपकरण जब्त कर लिए गए हैं. गज़ा के साथ युद्ध चलने तक यह रोक लगाई गई है.”

वहीं, बताया गया है कि गज़ा में विदेशी मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है. ऐसे में गज़ा में मौजूद अल जज़ीरा बेहद कम संसाधनों के साथ जमीनी रिपोर्ट कर रहा था.

इजरायली पीएम के इस निर्णय का कारण राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा होना बताया गया है. इससे पहले भी इजराइल सरकार अल जज़ीरा पर रोक लगाने के उद्देश्य से अप्रैल में कानून लाई थी. उस वक्त नेतन्याहू ने अल जज़ीरा को देश में बंद करने की ‘कसम खाई थी.’

उधर, अल जज़ीरा ने बयान जारी कर इजराइल सरकार के इस कदम की निंदा की है. अल जज़ीरा ने इसे आपराधिक कृत्य करार दिया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन