Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डिजिटल न्यूज चैनल में महिला पत्रकार से मारपीट, आरोपी ने लिखित रूप से माफी मांगी

अलौकिक भारत न्यूज नामक एक डिजिटल न्यूज चैनल है जो दो महीने पहले लांच हुआ. बताया जा रहा है कि वहां पर डायरेक्टरों की दादागिरी ना मानने की वजह से एक महिला पत्रकार से हाथापाई कर दी गई. चैनल के आफिस में पुलिस भी घुस आई. बाद में एक वरिष्ठ पत्रकार आर आर पांडेय को लिखित रूप से माफी मांगनी पड़ी.

सूत्रों के मुताबिक मैनेजमेंट ने आरआर पाण्डेय को बर्खास्त कर दिया है.

मामला टालस्टाय मार्ग स्थित एबीएनएन नामक डिजिटल चैनल का है. यहां पर सुरेश झा, आरआर पांडेय, एसपी त्रिपाठी और स्नेहलता डायेरक्टर पद पर कार्यरत हैं. कामकाज में महिला पत्रकार स्नेहलता जब सबसे आगे निकल गईं तो बाकी डायरेक्टरों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया. स्नेहलता का भांति भांति से उत्पीड़न किया जाने लगा.

चैनल में यंग स्टाफ के काम से भी ये तीनों सीनियर पत्रकार परेशान थे. आए दिन मीटिंग में सबको निकालने की बात होती थी. इस पर सोमवार को हुए एक मीटिंग में खबर पर चर्चा के दौरान महिला पत्रकार ने जब अपनी न्यूज के व्यूज बताना चाहा तो महिला पत्रकार के साथ गाली गलौच और मारपीट कर दी गई.

महिला पत्रकार की लिखित शिकायत के बाद जब आनन फानन में पुलिस आई तो आरआर पांडेय ने लिखित रूप से माफी मांगी. फिलहाल चैनल से पांडेय को नमस्ते कर दिया गया है. चैनल के सारे जूनियर स्टाफ पांडेय के रवैये से नाराज हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन