Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अली खामनेई के जनाजे में ईरान पहुंचा ये भगवाधारी संत आखिर कौन है?

Group of dignitaries on stage at a formal event; a bearded cleric in black robes and cap stands left, others in suits and lanyards nearby.

विवेक बाजपेई-

अली खामेनेई के जनाजे में ईरान पहुंचे भगवाधारी संत, आखिर कौन हैं?

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में एक तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. तेहरान में लाखों लोगों की भीड़ के बीच भगवा वस्त्र पहने एक भारतीय संत नजर आए. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हुई और लोग जानना चाहते थे कि आखिर यह भगवाधारी संत कौन हैं.

ये संत हैं स्वामी सारंग मोहिले. उन्हें लोग स्वामी सारंग भी कहते हैं. वे कुछ भारतीय नेताओं के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में तेहरान पहुंचे हैं. उनके साथ पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और अन्य भारतीय प्रतिनिधि भी मौजूद हैं.

स्वामी सारंग मोहिले का जन्म 7 मई 1973 को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से जुड़े एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. वे सामाजिक-आध्यात्मिक थिंकर, स्पीकर और स्वामी सारंग ग्लोबल पीस फाउंडेशन के संस्थापक हैं. उनकी संस्था विश्व शांति और मानवता के मुद्दों पर काम करती है.

स्वामी सारंग की पहचान सिर्फ एक हिंदू संत के रूप में नहीं है. वे लंबे समय से विभिन्न धर्मों के बीच संवाद और सद्भाव बढ़ाने की कोशिशों में जुटे रहे हैं. वे लखनऊ के मुहर्रम जुलूस में भी शामिल हो चुके हैं और इमाम हुसैन की शहादत को सत्य, न्याय और साहस का प्रतीक बताते रहे हैं. उनका मानना है कि “शक्ति की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति विजय में नहीं, बल्कि सत्य पर अडिग रहने में होती है.”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन