Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मैं अल्ला, कुरान और मोहम्मद बचाने के लिए साथ नहीं देने वाला!

-सत्येंद्र पीएस-

अखलाक और पहलू खान के साथ हैं हम। हमेशा रहेंगे। अमेरिका, फ्रांस वाले किसी मीयां नामधारी व्यक्ति को नौकरी से निकाल दें, भूखों मार देने की नौबत ला दें, उनका धंधा और रोजी रोजगार छीनें, उनके खिलाफ घृणा फैलाएं तो हमेशा उसका विरोध रहेगा।

मजदूरी बढ़ाने, काम के दौरान मानवीय व्यवहार किए जाने की मांग को लेकर अगर किसी मजदूर की हत्या कर दी जाए तो उसके खिलाफ मैं भी जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जाऊंगा और फ्रांस के दूतावास में ज्ञापन दूंगा।

दोनों में अंतर समझें। मैं अल्ला, कुरान और मोहम्मद बचाने के लिए साथ नहीं देने वाला। न इन तत्वों से मुझे प्यार है, न इनके बारे में पढ़ना है कि इन्होंने प्रेम सिखाया है कि नफरत। यह लोग मटन बिरयानी बनाने का तरीका बताए हों या खमीरी रोटी कैसे बनती है, यह बताए हों तो जरूर पढ़ लूंगा।

और यह न समझा जाए कि हम संघियापा करके नफरती बनने वाले हैं। कोई आदमी हिन्दू या मीयां या सिख घर मे पैदा हो गया है तो उसके पीढ़ीगत धार्मिक व्यवहारों के अंश उसमें आते हैं, लेकिन मनुष्य बने रहने और एक दूसरे का सम्मान करने की कवायद हमेशा रहनी चाहिए जिससे धार्मिक, जातीय, क्षेत्रीय, आर्थिक, सामाजिक हर तरह की घृणा से दूर रहा जा सके।

भवतु सब्ब मंगलम।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन