Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आलोक मेहता से एक मुलाक़ात!

प्रभात दुबे-

आज देश की राजधानी दिल्ली में देश के वरिष्ठ पत्रकार
(पद्मश्री )आलोक मेहता जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर एक लंबी और सकारात्मक भेंट वार्ता हुई आलोक मेहता जी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग पाँच-दशक से काम किया है — प्रिंट मीडिया, रेडियो, अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण, टेलीविजन, कॉलम लेखन एवं एक लेखक के रूप में उनकी देश तथा विदेश में पहचान है ।

Voice of Germany (Cologne, Germany) में हिंदी सेवा के संपादक के रूप में — 1979 से 1982 तक काम किया।

Voice of America (दिल्ली) से सम्बद्ध रहे; रेडियो और हिंदी वेबसाइट के लिए 10 वर्ष तक कार्य किया।

विभिन्न प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों वा देश कई सम्मानित मैगज़ीनों में भी आप मुख्य संपादक के रूप में कार्य करते आए हैं जैसे कि: Outlook Hindi, Nav Bharat Times, Nai Dunia, Hindustan, Dainik Bhaskar, Sunday Nai Duniya, Governance Now Hindi) Doordarshan Rajya sabha TV Zee News Former President of Editor Guild of India ।

उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत वर्ष 1967 से प्रारंभ की उन्होंने इमरजेंसी के कालखंड को भी बहुत पास से देखा और महसूस किया आकाशवाणी बीबीसी वॉइस ऑफ़ अमेरिका टीवी न्यूज चैनल्स , आज तक ज़ी न्यूज़ एबीपी न्यूज़ टीवी 18 टाइम्स नाउ इंडियान्यूज़ राज्यसभा दूरदर्शन लोकसभा टीवी के लिए कार्यक्रम समाचार विश्लेषण के लिए प्रस्तुतीकरण टीवी चैनल पर भेंट वार्ताओं की विशेष कार्यक्रम एनकाउंटर दिल से , कल आज और कल के प्रस्तुतकर्ता रहे वर्तमान में एडिटोरियल डायरेक्टर आई टीवी नेटवर्क में अपनी सेवाएं दे रहे हैं

लगभग 27 पुस्तक प्रकाशित है,उनकी प्रमुख पुस्तकों में पत्रकारिता की लक्ष्मण रेखा ,कलम के सेनापति ,भारत में पत्रकारिता, शिक्षा की नव क्रांति का शंखनाद, नर्मदा आए कहां से जाए कहां को, अंगारों पर हिम का धैर्य, नामी चेहरों पर यादगार मुलाकातें, सफर सुहाना दुनिया का, चिड़िया फिर नहीं चाहकी , भारत के राष्ट्रपति , पावर प्रेस एंड पॉलिटिक्स, इंडियन जर्नलिज्म कीप आईटी क्लीन, नमन नर्मदा ,सोशल रिफॉर्म्स इन इंडिया दोनों की भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी दवारा लिखी गई है ।

सम्मान और पुरस्कारों की बात करे जिस में पद्म श्री के अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से डी लिट ,गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार ,पत्रकारिता भूषण पुरस्कार, भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार ,हल्दीघाटी पुरस्कार, साहित्यकार सम्मान, राष्ट्रीय तुलसी सम्मान, राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार मिले हैं ।

भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा विश्व के 40 से अधिक देशों की यात्राएं और प्रवास करते आए हैं
जिन में अमेरिका ,चीन ,रूस ,जापान फ्रांस यूके स्विट्जरलैंड जापान ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन, ईरान, अर्जेंटीना ,कुवैत, दक्षिण कोरिया ,थाईलैंड, पाकिस्तान ,नेपाल , रूस आदि प्रमुख देश रहे हैं ।

उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में देश के कई प्रधानमंत्रियों व राष्ट्रपतियों वा अन्य देशों के विदेश मंत्रियों का साक्षात्कार किया है प्रधानमंत्री, और राष्ट्रपतियों की बात करें तो जैसे कि इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी ,नर्सिंग राव जी, अटल बिहारी वाजपेई जी , डॉक्टर मनमोहन सिंह जी, प्रतिभा पाटिल जी ,ज्ञानी जैल सिंह जी , डॉ आर वेंकटरमन जी, डॉ एचडी डी देव गौड़ा जी , चन्द शेखर जी, एस डी शर्मा जी ,शंकर दयाल जी , इंद्र कुमार गुजराल, स्वीडन के प्राइम मिनिस्टर मिस्टर ओ लाफ पालमें, जर्मनी के राष्ट्रपति , देश के राष्ट्रपति श्री रामकोविंद जी उनका संवाद समय-समय पर होता रहा संवाद पर श्री मेहता जी बड़ा विश्वास करते आए हैं ।

समय-समय पर वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक लोगो से भी वार्ता का क्रम जारी रखते थे उनका मानना है और कहना है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में विचारों का आदान-प्रदान बहुत आवश्यक है
सुदर्शन जी वा प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया से भी उस काल खंड में उनकी वार्ता बनी रही

देश के राजनेताओं की अगर वार्ता करें साक्षात्कार के क्रम में तो राजेश पायलट जी माधवराव सिंधिया जी लालू प्रसाद यादव जी यशवंत सिन्हा जी शरद पवार जी नीतीश कुमार जी मुलायम सिंह यादव जी अशोक गहलोत जी दिग्विजय सिंह जी शिवराज सिंह चौहान जी श्री अर्जुन सिंह जी कमलनाथ जी देश कई प्रमुख इत्यादि नेता रहे ।

आज उनके दिल्ली आवास पर एक पारिवारिक आत्मीय मुलाकात हुई उपहार स्वरूप कुछ किताबें मिली।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन