Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

इंडिया टीवी छोड़कर टाइम्स नेटवर्क से जुड़ेंगे पत्रकार आलोक कुमार!

पत्रकार आलोक कुमार सिंह को लेकर खबर है कि उन्होंने इंडिया टीवी को अलविदा कह दिया है। आलोक यहां बिजनेस और ऑटो सेगमेंट को लीड कर रहे थे।

नालंदा यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी करने वाले आलोक की शुरूआती शिक्षा-दीक्षा मुजफ्फरपुर से हुई है। मीडिया करियर की बात करें तो उन्होंने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से शुरूआत की थी।

इसके बाद भास्कर, पत्रिका, पी7 न्यूज, हिंदुस्तान में वापसी के बाद इंडिया टीवी पहुंचे थे।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में आलोक ने बताया कि वह ठसक भरी पत्रकारिता में कम यकीन करते हैं। उनके जर्नलिज्म में मानवीय पहलू रहता है। ऐसी पत्रकारिता जो जनकल्याण से जुड़ी हो, उसमें उन्हें सुख मिलता है।

अगली पारी के विषय में आलोक बताते हैं कि वे अब टाइम्स नेटवर्क के साथ जुड़ने जा रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन