Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला और दैनिक भास्कर को भ्रामक व तथ्यहीन खबर छापने पर भेजा गया नोटिस

मर उजाला और दैनिक भास्कर के संपादकों को तथ्यहीन और भ्रामक खबर प्रकाशित करने के मामले में नोटिस भेजा गया है. दोनों अखबारों ने बुधवार 15 मई 2024 को अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित एक खबर छापने को लेकर नोटिस भेजा गया है.

अमर उजाला में प्रकाशित खबर का शीर्षक था, “साथी की मौत पर गुस्साए छात्रों ने कुलपति पर फेंके जूते-चप्पल.” जिसपर विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से समाचार पत्र के संपादक को नोटिस जारी किया गया है.

इसी तरह दैनिक भास्कर में, “नाराज छात्र-छात्राओं ने कुलपति पर बरसाए जूते व चप्पल, फेंकी पानी की बोतल” नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई है. जिसपर आपत्ति जताते हुए दैनिक भास्कर के संपादक के नाम मानहानि नोटिस जारी किया गया है. यह खबर अखबार के अयोध्या व लखनऊ एडिशन में प्रकाशित हुई थी.

नोटिस में दोनों अखबारों को अगले एडिशन में इस तथ्यहीन और बिना किसी बेस के खबर प्रकाशित करने को लेकर माफी प्रकाशित करने को कहा गया है, जिसके लिए 14 दिन का समय भी दिया गया है. ऐसा न करने पर अगली कार्रवाई की बात कही गई है.

खबर जिसपर हुई आपत्ति और नीचे देखें कानूनी नोटिस…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन