Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अमर उजाला चंडीगढ़ में इस्तीफों की झड़ी, अब पुरोहित ने भी छोड़ा संस्थान!

मर उजाला की चंडीगढ़ यूनिट में सब ठीक नहीं चल रहा है। यहां पिछले करीब चार महीनों से सिलसिलेवार इस्तीफों का दौर जारी है। ताज़ा घटनाक्रम अमर उजाला के चंडीगढ़ सिटी इंचार्ज शशिभूषण पुरोहित से जुड़ा है। बताया जा रहा कि उन्होंने चंडीगढ़ आने पर महज डेढ़ साल के भीतर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्र बताते हैं कि योग्यता अनुसार वेतन न मिलने पर उन्होंने अमर उजाला को अलविदा कह दिया है। हालांकि उन्हें यूनिट के संपादक बविंदर वशिष्ठ का खास माना जाता रहा है। उसके बावजूद उन्हें रोकने में उजाला टीम असफल साबित हुई है।

उन्हीं की टीम में क्राइम रिपोर्टर बृजेंद्र गौड़ ने भी कंपनी को नोटिस दे दिया है। वह भास्कर के साथ फिर से पारी शुरू करने जा रहे हैं।

इससे पूर्व पंजाब ब्यूरो में वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा के अलावा, मोहाली के जिला प्रभारी ऋषि कुमार, रिपोर्टर वेद कुमार, सिटी में कोर्ट रिपोर्टर परीक्षित सिंह, एजुकेशन रिपोर्टर कविता बिश्नोई के अलावा पंचकूला डेस्क से भी तीन साथी अमर उजाला छोड़ चुके हैं।

किसी समय अमर उजाला अपनी बेहतरीन एचआर पॉलिसी के लिए जाना जाता था, लेकिन अब हालात ये हैं कि दूसरे राष्ट्रीय अखबारों में जितना वेतन रिपोर्टर पा रहे हैं अमर उजाला के प्रभारियों को उसका आधा भी नहीं मिल पा रहा है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में चंडीगढ़ यूनिट से और इस्तीफे हो सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन