Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अमर उजाला के पूर्व संपादक इस बार उन्नाव लोकसभा सीट से BSP के प्रत्याशी होंगे!

मनीष दुबे-

यह जो मुंह पर मास्क लगाए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आशीर्वाद ले रहे हैं वह कोई नेता नहीं बल्कि पत्रकार हैं. अमर उजाला के पूर्व संपादक अशोक पांडेय हैं. अब अशोक पांडेय पत्रकार से नेता बनने जा रहे हैं. वह बसपा की टिकट पर उन्नाव लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए हैं. बताया जाता है कि अशोक पांडेय मायावती के काफी नजदीक हैं और जिला उन्नाव में उनकी ठीकठाक पैठ भी है. बाकी बातें चुनावी नतीजा आने पर पता चल सकेंगी.

अशोक पांडेय के बसपा से उम्मीदवार बनने पर पत्रकारिता जगत और खासकर उन्नाव के ब्राह्मण तबके में खुशी की लहर बताई जा रही है. बता दें कि उन्नाव ब्राह्मण बहुल्य क्षेत्र भी है.

बसपा के स्थानीय कार्यकर्ता अरूण कुमार का कहना है कि, “बहुजन समाज पार्टी के साथ उनके अपने मतदाता सहित मुस्लिम, ब्राह्मण और इस बार ओबीसी भी रहेंगे. औबीसी वर्ग समाजवादी पार्टी के पीडीए के मायाजाल में नहीं फंसेगा. बसपा के उम्मीदवार को पार्टी का पूरा समर्थन मिलेगा.”

पंकज झा-

आज ही कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने यूपी में सूचना आयुक्त की शपथ ली और अब खबर आ रही है कि वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के संपादक रहे अशोक पांडे इस बार उन्नाव लोकसभा सीट से BSP के उम्मीदवार होंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन