Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला की इस ख़बर में कुछ बहुत खोट है!

हिंदी पट्टी का बड़ा अखबार अमर उजाला तथ्यहीन ख़बरें छापने लगा है.. शायद. अब आज की इसी ख़बर को ही लीजिए. ख़बर का शीर्षक है.. “भाजपा पार्षद की कार में स्टंट करते वीडियो वायरल.”

कानपुर, सोमवार.. 18 मार्च 2024 यानी आज का शहर संस्करण का माई सिटी अंक है. अखबार के ब्यूरो के हवाले से ख़बर प्रकाशित की गई है. जिसमें पार्षद को भाजपा पार्षद लिखा गया है. साथ ही उसकी वार्ड संख्या पांच लिखी गई है, जहां से उसका पार्षद होना बताया गया है.

पार्षद का नाम सुधीर यादव है. ये भी ठीक है कि उसकी कार से स्टंट हुआ जो कैमरे में कैद हुआ. लेकिन पार्षद भाजपा का नहीं बल्कि उगते सूरज के निशान पर निर्दलीय लड़ा था. साथ ही ये कि वह वार्ड पांच का नहीं वार्ड 51 का पार्षद है.

मतलब अमर उजाला की ख़बर, ब्यूरो या फिर डेस्क में कुछ बहुत खोट है. नीचे देखें आज प्रकाशित ख़बर..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन