Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शादी में अमर उजाला के रिपोर्टर पर पनवाड़ी ने किया हमला, ये था पूरा मामला!

सोनभद्र से खबर है कि यहां एक पान वाले ने अमर उजाला के रिपोर्टर की पिटाई कर दी. मामला जनपद के अनपरा पुलिस थाने का है.

जानकारी के मुताबिक अमर उजाला रिपोर्टर के भाई की शादी अनपरा के एक गेस्ट हाउस में थी. पहले पहल बताया गया कि रिपोर्टर ने पान खाकर पैसे नहीं दिए जिसके बाद पान वाले ने उसकी धुनाई कर दी.

इस सिलसिले में रिपोर्टर गजेंद्र गुप्ता ने भड़ास को बताया कि उसका पान वाले से कुछ लेन-देन था. वह शादी में पान लगाने की एडवांस रकम पर अड़ा था, गजेंद्र का भी पान वाले पर पहले से ही बकाया था.

इसी लेन-देन में पूरा विवाद हुआ पत्रकार अपनी जगह अड़ा था और पान वाला अपनी जगह.

हालांकि पत्रकार का कहना है कि शहर के कुछ पत्रकार उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं. वे पहले अमर उजाला में थे, यहां से नौकरी गी तो दैनिक भास्कर में जा चुके हैं लेकिन उससे जलन रखते हैं, वही लोग इस तरह की बातें फैला रहे हैं. उसने कहा कि पान वाले ने उनकी जमकर पिटाई की है लेकिन पुलिस प्रसाशन उनकी सुलह कराने पर आमादा है.

आरोप यह भी है कि मारपीट इस बात पर हुई क्योंकि अमर उजाला का रिपोर्टर दारू पिए था. इस सवाल के जवाब में गजेंद्र ने कहा कि वह शराब पीते ही नहीं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन