Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बलिया कांड के ख़िलाफ़ अमेठी और बस्ती में पत्रकारों का प्रदर्शन-ज्ञापन

अमेठी…

प्रेस क्लब की अगुवाई में पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अमेठी के पत्रकारों ने बलिया में पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया

अमेठी। बुधवार को जनपद के पत्रकारों ने एकजुट होकर बलिया में पत्रकारों को जेल भेजने के मामले में विरोध प्रकट करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्रा के अगुवाई में सैंकड़ों पत्रकारों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुँचकर डीएम को ज्ञापन दिया।
दरअसल, यूपी बोर्ड की परीक्षा में बलिया जिले से प्रशासनिक लापरवाही के चलते बोर्ड के परीक्षा पत्रों के आउट होने की खबरों को बलिया के अमर उजाला के पत्रकार अजीत कुमार ओझा, दिग्विजय सिंह तथा राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार मनोज कुमार गुप्ता ने प्रमुखता कबर किया था और छापा था जिसे संज्ञान में लेते हुए बलिया प्रशासन ने उक्त पत्रकारों के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज कराते हुए उनकी गिरफ्तारी करा दी थी।

पत्रकारों के अकारण गिरफ्तारी पर अमेठी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व पत्रकार साथियों के साथ राज्यपाल को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी अमेठी को दिया। ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग किया है कि बलिया जिले के पत्रकारों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमों को वापस लेकर पत्रकारों को अविलंब रिहा किया जाए। प्रेस क्लब अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने मीडिया से कहा कि किसी मामले को उजागर करना पत्रकारों का कर्तव्य है और इसे रोकने की कार्यवाही करना चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता का हनन है। उत्पीड़न की इस कार्यवाही से देश और प्रदेश के साथ ही इस जनपद के पत्रकार काफी दुखी हैं। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मांग किया है कि पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेकर पत्रकारों को रिहा किया जाए और उत्पीड़न करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, लोकेश त्रिपाठी, रमन पाण्डेय, योगेंद्र श्रीवास्तव, पप्पू पाण्डेय, अजुग पाण्डेय, आशीष त्रिपाठी, सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।


बस्ती…

बलिया कांड के विरोध में बस्ती (गुरू वशिष्ठ नगरी) ज़िले के पत्रकार डीएम दफ़्तर पर प्रदर्शन करते हुए…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन