Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एंकर ने अमेठी प्रत्याशी पर की टिप्पणी, वरिष्ठ पत्रकार ने पूछा- ‘इसने वैक्सीन ली की नहीं!’

टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम न्यूज की पाठशाला वाले एंकर सुशांत सिन्हा की अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने चड्ढी उतार दी है. जिसके बाद सुशांत ने पलटवार किया है.

सुशांत ने लिखा, “किशोरी लाल जी. आप तो खुद ही गांधी परिवार को एक्सपोज़ कर रहे हैं कि इतने साल से आप घिसते रहे लेकिन आप जैसे समर्पित कार्यकर्ता को मौका भी मिला तो तब मिला जब राहुल जी अमेठी हार गए और इस बार उनका लड़ने का मूड नहीं बना या फिर हार का डर लगा. यानि बड़े घर के कर्मचारियों को कई बार घर का पुराना, यूज्ड और काम का ना रहा सामान जैसे थमा दिया जाता है, वैसे ही आपकी झोली में अमेठी की सीट आई है. खैर, मैं तो खुश हूं आपको टिकट मिलने से. खूब मन से लड़िए और जीत जाइए. शुभकामनाएं.”

दरअसल, सुशांत ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि, “नेता मनाते रहे, चिंदी मीडिया माहौल बनाता रहा, लेकिन राहुल जी अमेठी की तरफ देखे आगे बढ़ गए.” अगैरा-वगैरा.

एंकर के इस ट्वीट के जवाब में किशोरी लाल शर्मा ने लिखा था कि, “जब तुम छोटे बच्चे थे, छोटी चड्ढी पहनते थे, तब अमेठी आ गया था और अमेठी-रायबरेली के विकास का साक्षी हूं. तकलीफ है तो मिरिंडा पियो ठण्ड मिलेगी कलेजे को डियर.”

कांग्रेस अमेठी प्रत्याशी के इस जवाब पर असीम तिवारी नाम के यूजर ने एफबी पर शेयर कर लिखा है, “अरे ये तो मजेदार आदमी खड़ा किया है कांग्रेस ने अमेठी से.”

वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि, “वैसे ये लपोकी सशंट सिन्हा बेचता क्या है, और केएल शर्मा जी ने इसे छोटी चड्ढी क्यों कहा, और इसने वैक्सीन ली की नहीं ली.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन