Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमीष देवगन आईबीएन7 से जुड़े, रत्नाकर दीक्षित का बलिया तबादला

जी बिजनेस से इस्तीफा दे चुके अमीष देवगन अब टीवी18 समूह से जुड़ गए हैं. वे एग्जिक्यूटिव एडिटर बनाए गए हैं. अमीष और सलाहकार संपादक प्रबल प्रताप सिंह मिलकर फिलहाल आईबीएन7 के लिए काम करेंगे.

खबर है कि दैनिक जागरण गाजीपुर के ब्यूरो चीफ रत्नाकर दीक्षित का तबादला बलिया कर दिया गया है. बलिया के ब्यूरो चीफ शशिकांत तिवारी ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था. कहा जा रहा है कि रत्नाकर दीक्षित को तात्कालिक व्यवस्था के तहत वहां भेजा गया है, बाद में नए ब्यूरो चीफ की नियुक्ति के बाद उनको वापस गाजीपुर बुला लिया जाएगा. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गाजीपुर ब्यूरो चीफ के रूप में अविनाश प्रधान कार्य देख रहे हैं और अब रत्नाकर दीक्षित बलिया ब्यूरो चीफ के रूप में काम देखेंगे.

इसे भी पढ़ सकते हैं…

दैनिक जागरण मेरठ में बड़े पैमाने पर बदलाव, दिनेश दिनकर सिटी चीफ पद से हटाए गए


(अगर मीडिया क्षेत्र में तबादले और नियुक्ति से संबंधित आपके पास भी कोई सूचना हो तो भड़ास तक [email protected] के जरिए मेल कर पहुंचा सकते हैं. भेजने वाले का नाम और मेल गोपनीय रखा जाएगा)

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन