Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक भारत के इनपुट हेड अमित चौधरी ने दिया इस्तीफ़ा

रिपब्लिक भारत के इनपुट हेड और फ़ाउंडिंग मेंबर अमित चौधरी ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। चौधरी जनवरी 2019 से चैनल के साथ जुड़े थे और 4 साल से अधिक समय तक इनपुट हेड की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे लंबे कार्यकाल वाले अधिकारी रहे।

आजतक में करीब 13 साल तक सेवा देने के बाद चौधरी रिपब्लिक भारत में एसआईटी हेड के रूप में शामिल हुए थे। उनकी पहली बड़ी रिपोर्ट चैनल की लॉन्चिंग स्टोरी थी, जिसमें सांसदों पर खरीद-फरोख्त के आरोप उजागर किए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत मामले, हाथरस कांड, ऑपरेशन कर्जमाफी, दिल्ली दंगे और अतीक अहमद कवरेज जैसे कई अहम मामलों में उनके स्टिंग ऑपरेशन सुर्खियों में रहे।

हाथरस कांड में कांग्रेस नेता स्वराज जीवन को एक्सपोज़ करने वाले स्टिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक रूप से चैनल को बधाई दी थी। दिल्ली दंगों के दौरान शरजील इमाम और ताहिर हुसैन पर किए गए खुलासे न केवल राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बने, बल्कि पुलिस चार्जशीट में सबूत के तौर पर शामिल हुए।

अमित चौधरी के अगले कदम को लेकर अटकलें जारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे किसी बड़े मीडिया हाउस से जुड़ सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन