Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़24 (डिजिटल) से वरिष्ठ पत्रकार अमित कसाना का इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार अमित कसाना ने News 24 (डिजिटल) से इस्तीफा दे दिया है। वे वर्तमान में न्यूज 24 डिजिटल हिंदी में बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत थे। डिजिटल प्लेटफॉर्म में उनके पास कंटेंट प्लानिंग और स्पेशल असाइनमेंट की जिम्मेदारी थी।

सूत्रों के मुताबिक, 17 नवंबर 2025 News 24 में उनका आखिरी कार्यदिवस था। हालांकि, उनका अगला पड़ाव क्या होगा, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

अमित कसाना करीब साढ़े तीन साल से न्यूज 24 समूह से जुड़े हुए थे। उन्होंने शुरुआत में हिंदी वेबसाइट की इंटरनेशनल डेस्क पर अपनी भूमिका निभाई। करीब एक साल पहले प्रबंधन ने उन्हें न्यूज एडिटर का पदभार सौंपा और सुबह की शिफ्ट के साथ कंटेंट प्लानिंग और स्पेशल असाइनमेंट की जिम्मेदारी सौंपी।

इससे पहले अमित कसाना हिंन्दुस्तान, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण जैसे समूह से भी जुड़े रहे हैं। 2006 में दिल्ली से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले अमित की गिनती तेज तर्रार रिपोर्टर के रूप में होती है।

दिल्ली में जन्मे अमित ने राजधानी से ही अपनी पढ़ाई की और कॉलेज में छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे। इसके बाद दिल्ली के एक प्राइवेट संस्थान से PG Diploma in Broadcast Journalism किया। बेहद सरल स्वभाव वाले अमित डिजिटल कंटेंट पर अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन