Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अमित खरे को मिला संसद टीवी के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार!

उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे को संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में आदेश संसद टीवी के संयुक्त सचिव गौरव गोयल के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, संसद टीवी के गवर्निंग काउंसिल ने यह निर्णय लिया है कि अमित खरे अब उपराष्ट्रपति के सचिव के साथ-साथ संसद टीवी के CEO का दायित्व भी संभालेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

अमित खरे, झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय में नियुक्त होने से पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अपने प्रशासनिक करियर में अमित खरे ने झारखंड में चाईबासा के उपायुक्त, योजना सचिव, वित्त सचिव, और विकास आयुक्त जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। चाईबासा में उपायुक्त रहते हुए उन्होंने चारा घोटाले का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद वे देशभर में चर्चित हुए थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ajay Verma

    October 30, 2025 at 12:45 pm

    Bihar ke Fodder Scam ka kamal hai ye sub..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन