Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

देश के गृहमंत्री की सभा में दाढ़ी वाले पत्रकार पीटे जा रहे हैं!

पंकज श्रीवास्तव-
ये मालिटिक्स के पत्रकार राघव त्रिवेदी हैं! दिल्ली से अमित शाह की रैली कवर करने रायबरेली आये थे! वहाँ रैली में आये कई लोगों ने कहा कि उन्हें सौ रुपये देकर बुलाया गया है। राघव ने ये वीडियो बना लिया जिस पर भाजपाई गुंडों ने राघव त्रिवेदी को जमकर पीटा।

राघव चूँकि दाढ़ी रखते हैं तो उन्हें मुल्ला कह कर भी पीटा गया! राघव ज़िला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हैं। ये है तानाशाह का असली चेहरा! देश के गृहमंत्री की सभा में पत्रकार पीटे जा रहे हैं! शर्मनाक!

कशिश सिंह-
रायबरेली में अमित शाह की रैली में आई महिलाओं से राघव ने बात चीत की, जिसमे महिलाओं ने बताया कि उनको पैसे मिले थे इसलिए वो रैली में आई हैं….

ये सच सुन के बाजपाई गुंडे भौखला गए, राघव को नफ़रती भीड़ ने घेर लिया, गन्दी गन्दी गलियां देने लगे, और फिर राघव को खूब मारा गया, और ये सब पुलिस के सामने हो रहा था..सच से इतना डरते क्यों है बीजेपी को।

इस तरह सरे आम गुंडागर्दी करने का हौसला इन भाजपा कार्यकर्ताओं में अमित शाह और नरेंद्र मोदी से ही आ रहा है, जब इनका लीडर खुले आम नफ़रत फैलाता है तो ये मार पीट तो कर ही सकते हैं। क्या इस घटना पर कोई कार्यवाई होगी?

आख़िर तानाशाह का असली चेहरा खुल कर सामने आने लगा है. लेकिन सच को आप रोक नहीं पाएंगे नरेंद्र मोदी। राघव त्रिवेदी जैसे तमाम और पत्रकार दिन रात आपके झूठ की पोल खोल रहे हैं, और ये जारी रहेगा, कितनों के साथ मार पीट करेंगे, जाइए जो कर सकते हैं कर लीजिये, क्यूंकि सच आपसे नहीं डरता, सच कहने वाले आप जैसे गुंडों से नहीं डरेंगे।

अनमोल प्रीतम-
रायबरेली, देखिए गृहमंत्री अमित शाह की रैली के दौरान भाजपा समर्थकों ने पत्रकार राघव त्रिवेदी का क्या हाल कर दिया है. राघव की ग़लती इतनी थी इन्होंने सत्ता से सवाल पूछ लिया था. जब भीड़ हमला कर रही थी तब यूपी पुलिस मूकदर्शक बन कर देख रही थी, क्यों? क्या यह तानाशाही नहीं है?

प्रियंका गांधी वाड्रा-

रायबरेली में गृहमंत्री जी की सभा में भाजपा के लोगों द्वारा @moliticsindia के पत्रकार राघव त्रिवेदी को बेरहमी से पीटा गया। गृहमंत्री जी भाषण देते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही।

पत्रकार को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने कुछ महिलाओं से बात की थी, जो कह रही थीं कि सभा में आने के लिए उन्हें पैसे दिए गए।

पूरे देश के मीडिया का मुंह बंद कर देने वाली भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं है कि उनके खिलाफ कहीं कोई आवाज उठे। संविधान खत्म करने का अभियान चला रही भाजपा इस देश से लोकतंत्र को खत्म कर जनता की आवाज छीन लेना चाहती है।

संबंधित पोस्ट…

मुल्ला मुल्ला कहकर अमित शाह की रैली में की गई पत्रकार राघव की पिटाई, देखें बयान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन