Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अमित शाह ने संसद में ‘साला’ बोला! देखें वीडियो

विश्व दीपक-

तो मैंने सोचा ये साला चुनाव आयोग कहता है कि कुछ नहीं हो रहा है, कुछ नहीं हो रहा है – गृहमंत्री अमित शाह

राहुल गांधी – महोदय यह असंसदीय शब्द है.

गौरव गोगोई – क्या आप बाज़ार में बात कर रहे हैं?

अमित शाह – मान्यवर, अगर मैंने कोई गलत शब्द बोला है तो आप उसको संसीदय कार्यवाही से निकाल दीजिए.

बिड़ला जी, जिनके चेहरे पर हमेशा एक विस्मित सी मुस्कान छाई रहती है, उन्होंने स्वीकारोक्ति में सिर हिलाया. चुनाव आयोग का सम्मान और बिड़ला जी का हाल देखकर अमित शाह के पीछे बैठे सत्ताधारी दल के नेता हंसने लगे.

बीजेपी नेता संसद में होने वाली बहसों में हर साल दस चांद ठोंक रहे हैं. पिछली बार रमेश बिधूड़ी जी ने यह करतब किया था. इस बार चूंकि वो नहीं हैं इसलिए अमित भाई शाह ने उनकी कमी पूरी कर दी।


मोटा भाई का ‘साला’ मोमेंट! राहुल गांधी ने जैसे ही बहस की चुनौती दी, मोटा भाई भरी संसद में सकपका गए…सिर खुजलाते-खुजलाते “साला” बोल गए! अब मीम सामग्री अगले कई सालों तक तैयार। – अपूर्व भारद्वाज


शकील अख्तर-

लोकसभा का परिपत्र आने के बाद एक तो यह स्थापित हो गया कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘साला’ शब्द बोला।

शोर में वह नहीं हो पाया कि नरो वा कुंजरो! यह भी रिकार्ड में आ गया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फौरन विरोध किया।

दूसरी बात वह शब्द एक्स्पंज नहीं किया गया। बल्कि कहा गया कि वह नान रिकार्डेड है। लेकिन अगर रिकार्डेड नहीं है तो फिर बताने की जरूरत क्या थी?

बताने से मामला और बड़ा एवं गंभीर हो गया।


ऋतु चौधरी-

अमित शाह ने पार्लियामेंट में “साला” शब्द का प्रयोग किया लेकिन गोदी मीडिया बिल्कुल चुप है।

वहीं अगर कांग्रेस के किसी नए सांसद से गलती से भी ऐसा हो जाता तो गोदी मीडिया के चाटुकार सीधे राहुल गांधी जी और सोनिया गांधी जी का इस्तीफा मांगते हुए नेहरु जी के संस्कार पर चले जाते।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन