Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमिताभ श्रीवास्तव की सहारा समूह में वापसी, उपेंद्र राय के नए शो की टीम को हेड करेंगे

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव को सहारा समय न्यूज नेटवर्क में वापसी हुई है. उन्हें सहारा समय न्यूज नेटवर्क के सीईओ और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के आने वाले खास शो की जिम्मेदारी दी गई है। वो नए साल में आने वाले खास शो की टीम के प्रमुख होंगे।

अमिताभ श्रीवास्तव इसके पहले भी लंबे अरसे तक सहारा टीवी में अहम पदों पर कार्यरत रहे हैं। सहारा समय टीवी की लांचिंग टीम में उन्होंने 2002 में ज्वाइन किया था और मध्यप्रदेश चैनल के पायलट प्रोजेक्ट और ड्राईरन से लेकर आउटपुट हेड की जिम्मेदारी उन्होंने 2015 तक निभाई। मध्यप्रदेश में आउटपुट हेड की जिम्मेदारी उस वक्त सीईओ और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने ही उन्हें सौंपी थी।

आउटपुट हेड रहते हुए मध्यप्रदेश चैनल लगातार नंबर वन रहा। 2015 में उन्हें ईटीवी ग्रुप मध्यप्रदेश चैनल का इंचार्ज बनाया गया। ईटीवी ग्रुप में ऑटोमेशन और रिलांचिग का श्रेय उन्हें जाता है। अल्प पारी में उन्होंने ऑटोमेशन के साथ चैनल को टीआरपी दी।

इसके बाद उन्हें राजस्थान पत्रिका ग्रुप से ऑफर मिला जो पहली बार टीवी पत्रकारिता में आ रहा था। अमिताभ श्रीवास्तव का पत्रिका ग्रुप के टीवी सेटअप को खड़ा करने में अहम योगदान रहा।

इसके बाद वेबवाइट खास खबर डॉट कॉम ने उन्हें उत्तर भारत में विस्तार के लिए अहम जिम्मेदारी दी। गुड़गांव से संचालित कॉरपोरेट ऑफिस में प्रमुख की भूमिका निभाते हुए यूपी का नेटवर्क तैयार किया। इसके बाद नोएडा सेक्टर पांच से शुरू होने वाले नेशन फर्स्ट चैनल का प्रमुख उन्हें बनाया गया लेकिन ये चैनल परवान नहीं चढ़ सका इसलिए वे इस्तीफा देकर अलग हो गए।

उसके बाद नोएडा से ही जनतंत्र टीवी के ग्रुप एडिटर के रूप में उन्होंने अहम् भूमिका निभाई। इस चैनल के प्रमुख अब पत्रकार वशींद्र मिश्र हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश की केबिल इंडस्ट्री में अहम भूमिका निभाने वाले डिजियाना ग्रुप ने अपने तीन चैनल को नया स्वरूप देने के लिए अमिताभ को बुलाया।

सहारा इंडिया में उपेंद्र राय की वापसी के साथ ही उनके बारे में कयास लगाए जाने लगे थे। अब इस ग्रुप को फिर से नए तेवर और नए कलेवर के साथ ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने के लिए सीईओ और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय प्रयासरत हैं और अनुभवी पत्रकारों को जोड़ रहे हैं। इसी क्रम में अमिताभ श्रीवास्तव की भी वापसी हुई है और वो उनके शो के लिए काम करेंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन