Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

शराब घोटाले में ‘AAP’ से अमिताभ ठाकुर ने की ये अपील!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी से शराब घोटाले में न्यायिक निर्णय का सम्मान करने तथा प्रकरण को पहले न्यायिक पटल पर लड़ के जीतने की अपील की.

उन्होंने कहा इसमें कोई संदेह नहीं कि, “ईडी तथा सीबीआई द्वारा शराब घोटाले में जो भी कार्रवाई हो रही है, वह भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर राजनीतिक कारणों से की जा रही है और यह भी सही है कि यदि आज ये नेता भाजपा में शामिल हो जाएं तो समस्त कारवाइयां बंद कर दी जाएगी.”

लेकिन इसके विपरीत यह बात भी सही है कि ईडी और सीबीआई ने आप नेताओं के विरुद्ध तमाम ऐसे सबूत और तथ्य न्यायालयों में रखें जिनके आधार पर न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए घोटाले के संबंध में कठोर टिप्पणियां की गई है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि, “न्यायालय की इन टिप्पणियों के बाद भी आप द्वारा इन घोटालों को पूरी तरह गलत बताते हुए फर्जी करवाई किया जाना बताना न्यायिक निर्णय का असम्मान और व्यवस्था के प्रति अनुचित संदेह पैदा करना है.”

अतः उन्होंने आप को पहले इस प्रकरण को न्यायिक पटल पर जीत कर लोगों के सामने सही संदेश देने की अपील की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन