Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर ने पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने BJP पोस्टर, अपराधिक टिप्पणी पर थाना गोमतीनगर में एफआईआर दर्ज कराई है.

बता दें कि, विराम खंड, गोमती नगर स्थित अपने आवास पर भाजपा के लोगों द्वारा बिना अनुमति पोस्टर लगाए जाने और इसकी शिकायत करने पर आपराधिक टिप्पणी किए जाने के संबंध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के प्रार्थनापत्र पर थाना गोमतीनगर, लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह मुकदमा पोस्टर चस्पा करने वाले व्यक्ति नाम-पता, अज्ञात व एक्स आईडी @MdYahya158492 के खिलाफ धारा 188, 504, 507 आईपीसी में दर्ज किया गया है, जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सोनकर द्वारा की जाएगी.

अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके घर पर बिना अनुमति पोस्टर लगाया गया और इसके बाद सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर @MdYahya158492 आईडी से उन पर अपराधिक टिप्पणी की गई.

उन्होंने कहा कि उक्त आईडी को देखने से वह फेक दिखता है तथा यह किसी सुनियोजित संगठन का काम दिखता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन