Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

PM के बयान पर केस दर्ज कर जांच हेतु कल ED-CBI दफ्तर जाएंगे अमिताभ ठाकुर!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक जनसभा में दिए हुए बयान को लेकर न सिर्फ आपत्ति जाहिर की है बल्कि कार्रवाई की मांग की है.

पूर्व आईपीएस ने कहा कि, “राहुल गांधी पर अदानी और अंबानी से करोड़ों करोड़ों रुपए काला धन लेने के बयान के क्रम में कल 9 मई को ईडी तथा सीबीआई के लखनऊ दफ्तर जाकर इस संबंध में केस दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग करेंगे.”

उन्होंने कहा कि, “एक सीटिंग पीएम द्वारा दिया गया इस प्रकार का बयान अपने आप में बहुत अधिक मायने रखता है और इसे किसी भी प्रकार से हल्के में नहीं लिया जा सकता. देश के सभी एजेंसीज की जिम्मेदारी है कि वह इस बयान के आधार पर तत्काल केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दें.”

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि, “वे कल 09 मई को ईडी और सीबीआई के लखनऊ कार्यालय में जाकर प्रधानमंत्री के बयान के आधार पर शिकायत प्रस्तुत करेंगे.”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन