Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमितोज सिंह, उदयकुमार और कृष्ण बालाजी सिंह के बारे में सूचनाएँ!

वरिष्ठ पत्रकार अमितोज सिंह को बिजनेस न्यूज चैनल CNBC ने रिपोर्टर और एंकर के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। अमितोज सिंगापुर में रहकर काम करेंगे और भारत के व्यावसायिक परिदृश्य से जुड़ी खबरों को CNBC के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए कवर करेंगे।

वे चैनल के नए एक घंटे के शो ‘इनसाइड इंडिया’ (Inside India) की एंकरिंग भी करेंगे। यह कार्यक्रम भारत की तेजी से उभरती हुई वैश्विक आर्थिक ताकत के रूप में भूमिका पर केंद्रित होगा। अमितोज सिंह इससे पहले NDTV, CNN, Channel News Asia, Al Jazeera और Business Insider जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों से जुड़े रहे हैं।


उधर, राज टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड ने अपने बोर्ड में दो नए निदेशकों की नियुक्ति की घोषणा की है। कंपनी ने पेचिमुथु उदयकुमार और कृष्ण सिंह बालाजी सिंह को निदेशक पद पर नामित किया है। ये नियुक्तियां शेयरहोल्डर्स की स्वीकृति के बाद प्रभावी होंगी।

पेचिमुथु उदयकुमार पहले NSIC Ltd. और NSIC Venture Capital Fund Ltd. (NVCFL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। उनके पास MSME, पेट्रोलियम, उर्वरक और वित्तीय क्षेत्रों में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उदयकुमार IIM बैंगलोर और College of Engineering, Guindy, Chennai के पूर्व छात्र हैं और उन्हें 2022 में एल्युमिनी अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

वहीं, डॉ. कृष्ण बालाजी सिंह MBBS, MS (General Surgery), FRCS (Glasgow), और FIAGES हैं। वे वर्तमान में Sri Ramachandra Medical College and Research Institute (SRIHER University, Chennai) में सर्जरी विभाग के डीन और प्रोफेसर हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन