Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

धूम-धड़ाके से मना अमृत विचार बरेली का पांचवां स्थापना दिवस, देखें तस्वीरें!

बरेली | उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सबसे तेजी से बढ़ते अखबार अमृत विचार की बरेली यूनिट का पांचवां स्थापना दिवस बरेली की शाम को यादगार बना गया। इस अवसर पर आयोजित स्टार नाइट में हजारों पाठक शानदार आयोजन का हिस्सा बने।

पांच साल पहले ही समूह संपादक शंभू दयाल वाजपेयी के नेतृत्व में अमृत विचार की बरेली से शुरूआत हुई और पांच सालों में ही बरेली के साथ- साथ लखनऊ, मुरादाबाद, कानपुर, अयोध्या और हल्द्वानी में प्रकाशन शुरू हो गया।

पांचवें स्थापना दिवस पर बरेली कालेज के हॉकी ग्राउंड में स्टार नाइट का आयोजन हुआ। स्टार नाइट में पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा, आर मान और जस्सी कराकोटि ने झुमका नगरी को आधी रात तक झुमाया। हास्य अभिनेता राजपाल यादव भी मंच मौजूद रहे, उन्होंने ये शानदार महफिल सजाने के लिए अमृत विचार का शुक्रिया अदा किया।

स्थापना दिवस पर स्टार नाइट की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंतजाम से कहीं ज्यादा करीब 40 हजार लोग स्टार नाइट में आ पहुंचें। व्यवस्था बनाने में दो बार अतिरिक्त पुलिस का इंतजाम करना पड़ा।

स्थापना समारोह का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस दौरान अपने संबोधन में अमृत विचार अखबार की दिनों दिन बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए इसकी निष्पक्षता और पठनीयता की तारीफ की।

राज्य के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद भी कार्यक्रम में पहुंचे। समूह संपादक शंभू दयाल वाजपेयी ने अखबार की सफलता का श्रेय पाठकों और अखबार में काम करने वाले स्टाफ को दिया।

अमृत विचार समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे। इससे पहले स्थापना दिवस पर अमृत विचार के प्रधान कार्यालय पर केक काटा गया। प्रधान संपादक शंभू दयाल वाजपेयी ने केक काटा। स्थानीय संपादक नवीन गुप्ता भी मौजूद रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन