Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नितिन, सतीश, मनीष समेत कई ने अमृत विचार संग अपनी नई पारी की शुरुआत की

दैनिक अमृत विचार से हाल के दिनों में कई लोगों ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। मूल रूप से संपादकीय और मार्केटिंग विभाग के लोगों ने अपनी सेवाएं शुरू की हैं।

दैनिक जागरण, लखनऊ से सतीश श्रीवास्तव ने बाराबंकी के ब्यूरो प्रभारी के रूप में अमृत विचार में अपनी सेवा शुरू कर दी है।

न्यूज ट्रैक वेब पोर्टल, लखनऊ के वरिष्ठ संवाददाता मनीष श्रीवास्तव ने अमृत विचार के लखनऊ स्टेट ब्यूरो में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में अपना काम शुरू कर दिया है।

हिंदुस्तान, लखनऊ में रहे पवन मिश्रा ने अमृत विचार, लखनऊ से बतौर वरिष्ठ उप संपादक अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

भास्कर डाट काम में कार्यरत रहे मोहम्मद हैदर ने अमृत विचार के लखनऊ कार्यालय में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में अपनी पारी शुरू की है।

अमर उजाला, कानपुर में लंबे अर्से तक सेवारत रहे मधुकर पांडेय ने अमृत विचार, लखनऊ में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में काम शुरू कर दिया है।

दैनिक जागरण, बरेली में सेवारत रहे रामराज मिश्रा ने अमृत विचार, बरेली में वरिष्ठ उप संपादक के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है।

दैनिक जागरण, रुद्रपुर में सेवारत रहे ओम प्रकाश चौबे ने अमृत विचार, रुद्रपुर के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

दैनिक जागरण, अमर उजाला के कई संस्करणों में लंबे समय तक काम करने के बाद नितिन अग्रवाल ने अमृत विचार, बरेली में बतौर मार्केटिंग एरिया मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। नितिन बरेली, मुरादाबाद और हलद्वानी संस्करणों के विज्ञापन का भी कार्य देखेंगे।

दैनिक जागरण और आई नेक्सट, बरेली में सेवारत रहे तेज-तर्रार पत्रकार अंकित चौहान अब अमृत विचार, बरेली का हिस्सा हो चुके हैं।

हिंदुस्तान, बरेली में संवाददाता रहे सुरेश चंद्र पांडेय ने अब अमृत विचार, बरेली में बतौर वरिष्ठ संवाददाता अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

हिंदुस्तान, हलद्वानी में कार्यरत गजे सिंह बिष्ट ने अब अमृत विचार के साथ बतौर मुख्य उप संपादक अपनी नई पारी शुरू की है।

देश के प्रतिष्ठित अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके पत्रकार आनंद सिंह ने 3 जनवरी से अमृत विचार, बरेली में सीनियर न्यूज़ एडिटर(संपादकीय प्रभारी) के रूप में काम शुरू कर दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन