Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बनारसियों की टोकाटाकी से आनंदित अखिलेश यादव ने यूं याद दिलाई ठंढई, देखें वीडियो

पूर्व सीएम अखिलेश यादव पिछले दिनों बनारसियों के बीच में थे. छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने जब बोलना शुरू किया तो कुछ बनारसियों ने उनके बोलने के क्रम में हुंकारी भरते-भरते कमेंटबाजी भी शुरू कर दी.

ये कमेंटबाजी अखिलेश के खिलाफ नहीं बल्कि उनके बोले गए वाक्यों के सपोर्ट में और बोले गए वाक्यों को ज्यादा देसज तरीके से व्याख्यायित करने वाले थे. पर टोकाटाकी और कमेंटबाजी किसी भी वक्ता को थोड़ा असहज तो कर ही देता है.

सो, एक कमेंटबाज के कमेंट के बाद अखिलेश न सिर्फ चुप होकर हंसने लगे बल्कि उंगली उठाकर बोल पड़े- हे बनारस वालों…

आगे उन्होंने ठंढई की याद कैसे दिलाई और पूछा कि यहां ठंढई में क्या मिलाकर पिया जाता है तो जनता ने जोरदार आवाज में जवाब दिया….

ये वीडियो इस लिहाज से भी देखने लायक है कि अखिलेश यादव ने मोदी-योगी सरकार की कुनीतियों को खुली चुनौती अपने साफ्ट अंदाज में देते हुए युवाओं को खुद से कनेक्ट करने की कोशिश की. आजकल जब पूरा मीडिया मोदीमय और सत्तामय होकर विपक्षी नेताओं को लगभग स्पेस देने और दिखाने से बहिष्कृत कर चुका है, तब सोशल मीडिया और हम वेब ब्लाग वालों का कर्तव्य है कि इन विपक्षी नेताओं के अच्छे विचारवान भाषणों को जन जन तक पहुंचाएं ताकि जनमत बनाने में आसानी हो सके, जनता को हर पक्ष जानने समझने को मिल सके.

देखें वीडियो-

Akhilesh Yadav Video

अखिलेश यादव का उपरोक्त वीडियो भड़ास4मीडिया के फेसबुक पेज पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन