Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अमेरिका में हथकड़ी पहनकर वायरल है भारत की ये चोरनी महिला, देखिए वीडियो

नितिन त्रिपाठी-

इन दिनों अमेरिका के एक स्टोर का वीडियो वायरल हो रहा है. लगभग बीस मिनट का वीडियो है भारतीय मूल की एक महिला का जो एक सुपर स्टोर से लगभग 1300 डॉलर का सामान लेकर बग़ैर पेमेंट किए बाहर निकल रही थी, अलार्म बज गया, उसे पकड़ लिया गया और पुलिस गिरफ़्तार कर ले जा रही है.

यह एक एक्सीलेंट वीडियो है कल्चरल डिफरेंस का. बाहर – भारत से बाहर कहीं भी जाने वाले हर व्यक्ति को यह वीडियो अवश्य देखना चाहिए, खुले हृदय से. भारत में रहते हुये हम बहुत सारी चीजों को टेक इट एज ग्रांटेड ले लेते हैं.

महिला की बहस देखिएगा – ठीक है अलार्म बज गया पर मैं भागी तो नहीं तो चोरी कैसे हुई? सामान जब गायब नहीं हुआ तो चोरी कैसे हुई? अच्छा सब हटाओ बताओ कितना हुआ पेमेंट कर देती हूँ. इन सब बातों में पुलिस के उत्तर एकदम प्रोफेशनल थे. नो मैडम आपने अगर कैशियर को बिना पे किए दरवाज़ा क्रॉस किया तो यह चोरी कहलाती है. बिल पे करने वाली बात पर पुलिस का कहना था मैडम यह काम आपको पहले करना था, अब बहुत देर हो चुकी है, अब गिरफ्तार होकर थाने जाकर जमानत कराना ही क़ानून है.

महिला लगातार बहस कर रही होती है, पुलिस बोलती है मैडम हम यहाँ आपसे बहस करने या आप से पूछने नहीं आए हैं कि आपने अपराध किया है या नहीं, आपको रंगे हाथों चोरी करते पकड़ा गया है, यह अपराध है, जेल जाना होगा. महिला बार-बार बोलती है कि वह भारत से है तो अंततः पुलिस बोलती है कि आई एम स्योर भारत में भी चोरी एक संगीन अपराध माना जाता होगा. अंततः महिला को हथकड़ी पहना कर थाने ले जाया जाता है.

वैसे महिला की विशेष गलती नहीं है. भारत में रहते हुये हम कुछ चीजों को मान लेते हैं कि चलता है. ठीक है पैसे ले लो ख़त्म करो. दारू पीकर गाड़ी चला रहे थे, इतना संगीन थोड़े अपराध है कि डिपोर्ट कर दिया जाये (भारत से बाहर यह है). आप ऐसे विभिन्न तर्क सोशल मीडिया पर सुनेंगे. इन फैक्ट विदेशी न्यूज़ पेपर साइट पर आप ढेरों भारतीय भी पायेंगे जो बहस करते मिलेंगे तुमने कोहिनूर लूटा, क्या हुआ जो हमारे बंदे ने थोड़ी चोरी कर ली.

वेल यह सब तर्क पान की दुकान पर, पुलिया पर चल जाते हैं. किसी भी सभ्य समाज में ऐसी बातें आपकी बेसिक आपराधिक प्रवृत्ति और पिछड़ा पन दर्शाती हैं. विशेष कर जब आप भारत से बाहर कहीं कुछ ऐसा कर रहे होते हैं तो आप सम्पूर्ण भारत की छवि को धूमिल कर रहे होते हैं. यहाँ तक कि भारत स्थित अमेरिकन एम्बेसी ने कल एक्स पर नोटिस भी जारी की है कि यदि वीजा मिल भी गया हो, अमेरिका आकर चोरी आदि अपराध में पकड़े जाते हैं तो जब्त कर आपको वापस आपके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा.

वैसे सोशल मीडिया पर कोई भी मुद्दा हो, देश विदेश धर्म सब संभालते सब व्यक्ति मिल जायेंगे. जबकि आप अपने देश की सबसे ज़्यादा मदद बस इतने से कर सकते हैं कि अपने कर्तव्यों को न भूलें और एक अच्छे सभ्य नागरिक बन कर रहें, इतना पर्याप्त है.

वीडियो देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन