Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एंकर अमीश, अमन और सुधीर के शो पर कार्रवाई, वीडियो हटाने के निर्देश!

नफरती शो को लेकर 3 चैनल पर सख्ती, लव जिहाद शब्द पर भी हिदायत

न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड अथॉरिटी (एनबीडीएसए) के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एके सीकरी ने कहा है कि हर अंतरधार्मिक विवाह को लव जिहाद कहना गलत है। जस्टिस सीकरी ने समाज में नफरत फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द खत्म करने वाले प्रोग्राम चलाने वाले 3 टीवी चैनलों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर एक लाख और न्यूज 18 इंडिया पर 50 हजार रु. का जुर्माना लगाया गया है। आज तक को चेतावनी दी गई है। तीनों चैनलों को सात दिन में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से विवादित वीडियो हटाने के आदेश दिए गए हैं। जस्टिस सीकरी ने हिदायत दी कि भविष्य में लव जिहाद शब्द का उपयोग बेहद सावधानी से करना चाहिए, इसका गैर जिम्मेदाराना उपयोग देश के सेक्युलर ढांचे को चरमरा सकता है।

बता दें कि एक्टिविस्ट इंद्रजीत घोरपाड़े ने कुछ चैनलों के खिलाफ एनबीडीएसए को शिकायत दर्ज कराई थी।

एंकरों के इन शो को लेकर हुई कार्रवाई

श्रद्धा वालकर मर्डर केसः इस चर्चित मामले को लव जिहाद का नाम देकर मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने वाले शो करने पर न्यूज 18 के एंकर अमीश देवगन और अमन चोपड़ा, जबकि टाइम्स नाउ के एंकर हिमांशु दीक्षित के प्रोग्राम को अनुचित मान कर कार्रवाई की गई है। एनबीडीएसए ने कहा.. मीडिया किसी भी मुद्दे पर शो कर सकता है, लेकिन किसी व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों के कृत्य के कारण पूरे समुदाय को टारगेट करना गलत है।

रामनवमी हिंसाः आज तक को एंकर सुधीर चौधरी के शो पर चेतावनी दी गई है। एनबीडीएसए ने कहा.. एंकर सुधीर चौधरी ने अपने प्रोग्राम में रामनवमी पर देश के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा के नाम पर एक समुदाय विशेष को टारगेट किया।

ये भी पढ़ें..

अमीश देवगन और अमन चोपड़ा के कारण न्यूज18इंडिया की हुई भारी बेइज्जती, लगा जुर्माना

सुधीर चौधरी ने फिर कटा दी ‘आजतक’ की नाक!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन