Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अंजना ओम कश्यप पर लुधियाना के बाद अब शिमला में मुकदमा!

शिमला। सीनियर न्यूज़ एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ शिमला में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दर्ज हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि चैनल पर प्रसारित एक कार्यक्रम के दौरान अंजना ओम कश्यप ने महर्षि वाल्मीकि को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे समुदाय में भारी रोष फैल गया।

यह एफआईआर शिमला के सदर थाना में दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(5) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत पंजीकृत किया गया है।

पंजाब केसरी अखबार की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत बाबा साहेब अंबेडकर वैलफेयर सोसायटी, शिमला के अध्यक्ष प्रीत पाल मट्टू ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर चैनल का एक वीडियो देखा, जिसमें अंजना ओम कश्यप और चैनल के मुख्य संपादक अरुण पुरी ने महर्षि वाल्मीकि पर आधारित एक रिपोर्ट में विवादित टिप्पणी की थी। मट्टू के अनुसार, इस टिप्पणी ने वाल्मीकि समुदाय की आस्था और धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।

पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े सभी तथ्यों और वीडियो सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही है।

इससे पहले पंजाब के लुधियाना में भी इसी विषय पर अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन