Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अंजना ओम कश्यप किस हैसियत से सिंधिया के लड़के का इंटरव्यू कर रही हैं?

सोशल मीडिया पर अंजना ओम कश्यप की ज्योतिरादित्य सिंधिया के लड़के के साथ फोटो तैर रही है. अंजना आर्यमान के साथ इंटरव्यू की मुद्रा में हैं. लेकिन लोग पूछ रहे कि आखिर अंजना किस हैसियत से महाआर्यमन का साक्षात्कार कर रही हैं.

जैकी यादव नाम के यूजर ने यह तस्वीर शेयर कर लिखा है कि, “यह अंजना ओम कश्यप जी जिस व्यक्ति का इंटरव्यू कर रहीं हैं इसका नाम महाआर्यमन सिंधिया है.

यह व्यक्ति न तो कोई सांसद है. यह व्यक्ति न तो कोई विधायक है.

यह व्यक्ति न तो लोकसभा प्रत्याशी है. यह व्यक्ति न तो कोई सेलिब्रिटी है.

यह व्यक्ति BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का बेटा है, इस लड़के की योग्यता भी बस इतनी ही है मगर, अंजना ओम कश्यप इस व्यक्ति का इंटरव्यू कर रहीं हैं. अब यह समझ नहीं आ रहा है कि वह ये इंटरव्यू इस लड़के का किस हैसियत से कर रहीं हैं?

यह वही अंजना ओम कश्यप हैं जो स्टूडियो में परिवारवाद पर ज़ोर ज़ोर चिल्लाकर डिबेट करती हैं.”

वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह ने जैकी का पोस्ट रिपोस्ट कर कमेंट लिखा है, “हेलीकॉप्टर रिपोर्टिंग के लिए पापा के विभाग की कोई शर्त होगी. दोनों चीजें इस बार नई हैं. संभावना यही बनती है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन