Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

सगाई के मंडप में खुलासा फर्स्ट के संपादक पर 25 से ज्यादा लोगों ने किया हमला

ध्य प्रदेश के इंदौर में दैनिक खुलासा फर्स्ट अखबार के संपादक अंकुर जायसवाल पर जानलेवा अटैक होने की जानकारी सामने आई है. उन पर देर रात 25 से ज्यादा गुंडो ने हमला बोल दिया. इस हमले के बाद पत्रकार को अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

मामले की जांच के लिए पुलिस अस्पताल पहुंची. अंकुर के बयान पर धारा 307 के तहत गैंगस्टर सतीश भाऊ, गब्बर चिकना, बबलू जादौन समेत अन्य पर थाना बाणगंगा में मुकदमा दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बीती रात इंदौर में हेमंत यादव के बेटे की सगाई का निर्वाणा रिसॉर्ट कार्यक्रम था. जिसमें भाग लेने के लिए खुलासा फर्स्ट के संपादक अंकुर जायसवाल भी पहुंचे थे. अंकुर के साथ उनके दो पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड भी थे. कार्यक्रम में कुछ गैंगस्टर भी मौजूद थे.

अंकुर को देखते ही एक गैंगस्टर की खबरें छापने को लेकर बहस शुरू हो गई. संपादक ने कहा ये मेरा काम है. इस बात को लेकर गैंगस्टर व उसके गुर्गों ने अंकुर से मारपीट कर दी. अंकुर के साथ उनके दोनों गार्ड भी पीटे गए.

अंकुर किसी तरह वहां से निकले और पलासिया की तरफ पहुंचे. गैंगस्टर व उसके गुर्गों ने अंकुर की कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन अंकुर के साथी और सुरक्षा गार्ड उन्हें लेकर तेजी से निकल गए.

पत्रकार अंकुर जायसवाल पर हमले के मामले में बाणगंगा थाना पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने सभी पर धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन