Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अंकुर का इस्तीफा, सूरज का ट्रांसफर, प्रदीप का तबादला रुका, राजीव की नई पारी

देश के अग्रणी वेब पोर्टल वनइंडिया हिंदी/ डेली हंट से सोमवार को टीम के वरिष्ठ सदस्य अंकुर श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया। अंकुर ने अपने करियर के 10 साल इस संस्थान को दिए।

बेंगलुरु के ऑटोमोबाइल सेक्शन से शुरू हुआ उनका वनइंडिया का सफर नोएडा में सीनियर सब एडिटर के पद पर खत्म हुआ। क्राइम रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले अंकुर की छवि मस्तमौला, बिंदास, यारों का यार और खुशनुमा व्यक्ति की रही है।

अंकुर ने पत्रकारिता की पढ़ाई MCRPV से की है। वो लखनऊ में जागरण, DNA, और Voice Of Lucknow अखबार के लिये रिपोर्टिंग कर चुके हैं। मूल रूप से गोरखपुर निवासी अंकुर अपने पत्रकारिता की नई पारी एक बड़े संस्थान में बड़ी जिम्मेदारी के साथ करने जा रहे


उधर, कानपुर से खबर है कि इंडिया न्यूज कानपुर देहात के रिपोर्टर सूरज सिंह के बेहतर काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कानपुर नगर में ट्रांसफर कर दिया है. सूरज सिंह कानपुर नगर के ही रहने वाले हैं. उन्होंने 2017 में कानपुर देहात के लिए इंडिया न्यूज ज्वॉइन किया था.


कानपुर से ही एक अन्य खबर के मुताबिक दीनार टाइम्स के रेजिडेंट एडिटर प्रदीप त्रिपाठी का दिल्ली के लिए तबादला रद्द कर दिया गया है. प्रदीप त्रिपाठी कानपुर में स्थानीय संपादक बने रहेंगे. सीएमडी पुष्पा टंडन ने जिन जिन के तबादले होने थे उन सबको रोक दिया है. स्टाफ कम न करने, सेलरी इंक्रीमेंट करने और लखनऊ-देहरादून संस्करण जल्द लांच करने का भी फैसला लिया गया है.


बिहार के जर्नलिस्ट एस के राजीव ने बतौर संपादक लाईव 7 के साथ अपनी पारी की शुरुआत की है. एस के राजीव ने 2002 में ईटीवी से करियर की शुरुआत की थी. लाईव 7 कोलकाता के सन्मार्ग समाचार पत्र ग्रुप का न्यूज चैनल है जो बिहार झारखंड और बंगाल को कवर करता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन