Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनुज खरे की वापसी पर जी मीडिया द्वारा जारी इंटरनल मेल में क्या है? पढ़ें

जी मीडिया द्वारा जारी इंटरनल मेल के मुताबिक, वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे ने एक बार फिर Zee Media समूह में वापसी की है। उन्हें ग्रुप एडिटर – डिजिटल (IDPL) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे नोएडा ऑफिस से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

ईमेल में बताया गया है कि इस भूमिका में अनुज खरे IDPL की सभी वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की एडिटोरियल स्ट्रैटेजी को लीड करेंगे। उनका फोकस डिजिटल कंटेंट को मज़बूत करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और ऑडियंस एंगेजमेंट को नई ऊंचाई पर ले जाने पर रहेगा।

कंपनी ने मेल में उल्लेख किया है कि अनुज खरे के पास 25 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने डिजिटल, प्रिंट और टेलीविज़न पत्रकारिता के क्षेत्र में कई नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। वे बड़े एडिटोरियल टीमों का नेतृत्व करने, नए प्लेटफॉर्म लॉन्च करने और प्रभावी कंटेंट इनिशिएटिव्स को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।

Zee Media में दोबारा जुड़ने से पहले अनुज खरे इंडिया टुडे ग्रुप में AajTak Digital, GNT और Kisan Tak के एडिटर रहे। इससे पहले उन्होंने दैनिक भास्कर समूह में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।

मेल के अंत में HR टीम की ओर से लिखा गया है—

“हम अनुज का Zee Media परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं और उन्हें इस नई भूमिका में सफलता की शुभकामनाएं देते हैं।”

मूल खबर…

ज़ी मीडिया के ग्रुप एडिटर नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन