Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

उर्दू दैनिक के कैंसर पीड़ित पत्रकार ने सीएम सोरेन से लगाई मदद की गुहार!

हजारीबाग | उर्दू दैनिक अख़बार के पत्रकार अनवर हुसैन उर्फ अनवर फिदवी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कैंसर के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है. अनवर करीब 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं.

पिछले कई वर्षों से पत्रकारों की मुखर आवाज रहे अनवर सीएम सोरेन से मदद की आस लगाए हैं. इसके अलावा झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने भी हेमंत सोरने से अनवर की मदद करने की अपील की है. क्लब के तरफ से इस संबंध में 2 अगस्त 24 को उपायुक्त के माध्यम से पत्र भी दिया गया था.

बताया जा रहा है कि उपायुक्त उस पत्र को एक महीने तक अपने पास रखे रहे और 12 सितंबर 24 को झारखंड सरकार के अवर सचिव को पत्रांक संख्या- 1187 के माध्यम से अवगत कराया. इधर पत्रकार इलाज कराते-कराते आर्थिक संकट में घिर चुका है.

कीमोथेरेपी के साथ कैंसर की महंगी दवाओं का खर्च उठा पाने में अब वह असमर्थ हैं. झारखंड जर्नलिस्ट क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष कृष्णा गौतम ने कैंसर पीड़ित पत्रकार की मदद के लिए सामाजिक संगठनों से भी अपील की है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन