Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हिंदी दैनिक प्रयागराज टाइम्स के संस्थापक डॉ अनवार अहमद का निधन!

प्रयागराज । जहांगीर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल नैनी के निदेशक डॉ अनवार अहमद पुत्र स्वर्गीय पीर अहमद का लखनऊ के निजी चंदन अस्पताल में रविवार तड़के लगभग तीन बजे निधन हो गया। उनके पुत्र अल्ताफ अहमद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी हैं।

बहादुरगंज दायरा में जनाजे की नमाज के बाद रविवार शाम साढ़े 5 बजे दादा मियां कब्रिस्तान कीडगंज में उन्हें दफनाया गया। इस दौरान उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

जहांगीर मेमोरियल ट्रस्ट के डायरेक्टर व हिंदी दैनिक प्रयागराज टाइम्स के संस्थापक डॉ अनवार अहमद गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाते थे। अस्पताल में अनगिनत गरीब परिवारों का उन्होंने मुफ्त में इलाज किया। स्कूल में बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था कराई।

चिकित्सा जगत के साथ पत्रकारों के भी वे बेहद खास रहे। अखबार की स्थापना से लेकर समाचारों पर भी उनकी गहरी समझ रही। दुनियावी तालीम के भंडार थे। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ शक्ति बसु ने उनके निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता सरदार परविंदर सिंह ने भी अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अनवार का जाना संगम नगरी इलाहाबाद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों और राज्यों में चिकित्सा जगत को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन