Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आते ही सब धुआँ-धुआँ कर दिया, देखें वीडियो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं. केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली है. बाहर आते ही केजरीवाल ने सब धुआँ-धुआँ कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है. पीठ ने कहा कि चुनावों से 48 घंटे पहले हम केजरीवाल को पर्याप्त समय दे रहे हैं. केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर कोई पाबंदी नहीं है. लेकिन उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा.

आज सुबह केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि, हनुमान जी के आशीर्वाद से, करोड़ों करोड़ों लोगों की दुआओं से और सुप्रीम कोर्ट के जजों के न्याय की वजह से आप सब लोगों के बीच लौटकर मुझे बेहद खुशी हो रही है.

तय कार्यक्रमों के अनुसार केजरीवाल आद दिल्ली में दो रोड शो भी करने वाले हैं. लेकिन इससे पहले उन्होंने दिल्ली स्थित आप दफ्तर से जो हुंकार भरी है, उसके बाद लाल कृष्ण आडवाणी से योगी तक किसके लिए क्या बोला… आप इस वीडियो में देखें-सुनें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन