Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

शीर्ष खोजी पत्रकारों में शुमार अरविंद शर्मा का लीवर की बीमारी से निधन

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो जाने की जानकारी सामने आई है। वह पिछले कुछ वर्षों से लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में सेप्टीसीमिया की चपेट में आ गए थे।

31 जुलाई को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बीएलके मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

अरविंद शर्मा का शनिवार को गाजियाबाद के हिंडन स्थित मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। मूल रूप से हापुड़ निवासी अरविंद शर्मा गाजियाबाद के वसुंधरा में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं।

मीडिया क्षेत्र में अरविंद शर्मा एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने ‘भारत24’ न्यूज चैनल में सलाहकार संपादक की भूमिका निभाई थी। इससे पहले वह वर्षों तक ‘दैनिक जागरण’ और ‘अमर उजाला’ जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में क्राइम रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत रहे। उन्हें एजेंसी और इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग में गहरी समझ के लिए जाना जाता था और दिल्ली के शीर्ष खोजी पत्रकारों में उनकी गिनती होती थी।

उनके निधन पर मीडिया जगत में शोक की लहर है। कई पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को याद किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा नहीं रहे। Bharat 24 चैनल से जुड़े रहे, क्राइम और एजेंसियों की रिपोर्टिंग में माहिर थे।
दिल्ली के बेहतरीन इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स में गिने जाते थे। हमने कई बार साथ में ग्राउंड रिपोर्टिंग की । हंसमुख, मेहनती और ईमानदार इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल मिले। ॐ शांति
! -दीपक शर्मा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन