Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

संपादक आशिफ़ एकबाल अब इस चैनल की कमान संभालेंगे

न्यूज़ इंडिया चैनल से इस्तीफ़ा देने के बाद आशिफ़ एकबाल ने नई पारी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने नेशनल न्यूज़ चैनल जनतंत्र टीवी ज्वाइन कर लिया है। आशिफ़ एकबाल को यहाँ एडिटर की ज़िम्मेदारी दी गई है।

आशिफ़ एकबाल अपने साथ न्यूज़ इंडिया की टीम भी ले आये हैं। इसमें न्यूज इंडिया के ब्यूरो चीफ रहे गौरव मिश्रा, दिल्ली एनसीआर क्राइम हेड और एंकर अली शरार, बीजेपी और संघ बीट देखने वाले वरिष्ठ संवाददाता दीपक चौबे, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बीट के वरिष्ठ संवाददाता नामित त्यागी आदि हैं। उम्मीद जताई जा रही है कई और संवाददाता, स्टेट ब्यूरो, एंकर, प्रोड्यूसर, कैमरामैन उनके साथ नजर आने वाले हैं…

देश के युवा संपादकों की फ़ेहरिस्त में शुमार संपादक आशिफ एकबाल अपनी कई टीवी रिपोर्ट के लिए विभिन्न एवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। अपने खास साप्ताहिक शो हॉट सीट और डेली शो 8Pm के जरिए टीवी पर अपनी अलग शैली से विकसित की। टीवी स्क्रीन पर नए नए प्रयोग करने को लेकर भी संपादक आशिफ एकबाल जाने जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन