Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी पत्रकार आशीष दीक्षित, रचना बंसल और सचिन कुमार के बारे में सूचनाएं!

इंडिया न्यूज़ में लगभग आठ साल तक बतौर सीनियर एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर जिम्मेदारी निभाने वाले आशीष दीक्षित ने नई पारी की शुरुआत कर दी है। वह न्यूज़ इंडिया (News India) से जुड़ गए हैं।

23 जुलाई को इंडिया न्यूज़ से इस्तीफा देने वाले आशीष, लंबे समय तक चैनल के चर्चित शो ‘आंख कान खोल के’ को लीड कर चुके हैं। आउटपुट और डिजिटल स्टोरीज़ पर उनकी पकड़ रही है। न्यूज़ इंडिया में वे अब एक नया शो लॉन्च करने की तैयारी में हैं।


इंडिया न्यूज़ की सीनियर एंकर रचना बंसल ने भी न्यूज़ इंडिया से नई innings शुरू कर दी है। वे इससे पहले एफएम न्यूज़ में सीनियर एंकर और आउटपुट हेड की भूमिका निभा चुकी हैं।

रचना बंसल ने टीवी100 और A2Z न्यूज़ जैसे चैनलों में भी बड़ी जिम्मेदारियाँ संभाली हैं। उनकी पहचान तेजतर्रार एंकरिंग और दमदार प्रेजेंटेशन के लिए है।


सचिन कुमार, जो लंबे समय तक रिपब्लिक भारत के प्राइम टाइम शो ‘ये भारत की बात है’ में अहम भूमिका निभा चुके हैं, अब एनडीटीवी इंडिया (NDTV India) से जुड़ गए हैं। वे टीम सुहेल का हिस्सा बनकर रात 9 बजे के प्राइम टाइम शो में दिखाई देंगे।

20 साल के अपने करियर में सचिन ने ETV, साधना न्यूज़, महुआ न्यूज़, इंडिया टीवी और इंडिया न्यूज़ जैसे चैनलों में काम किया है। वे अपनी स्क्रिप्टिंग और खबरों पर गहरी पकड़ के लिए खास पहचान रखते हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले सचिन टीवी पत्रकारिता के भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन