Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आशीष प्रताप सिंह ने 14 साल बाद छोड़ा PTC न्यूज, देखें नया पता

आशीष सिंह-

दोस्तों पीटीसी (पंजाबी न्यूज चैनल) परिवार में मेरा कल आखिरी दिन था, 17 साल की नौकरी में 14 साल लगातार पीटीसी न्यूज़ में काम करना ये साबित करता है की एम्प्लॉई और एम्प्लायर दोनों ईमानदार थे।

14 साल लगातार एक संस्थान में रहना एकदम घर जैसे हो गया था, आज वहां से विदा लेना मेरे लिए आसान नहीं था, दोस्तों इसी का नाम जीवन है चलते रहना चाहिए। हमेशा कुछ न कुछ नया होना चाहिए, क्योंकि स्थिरता हमेशा शून्यता की तरफ ले जाती है, खैर इस संस्थान ने 14 सालो में बहुत कुछ दिया है। प्रभु की कृपा से आज अपने पास सब कुछ है।

दोस्तों कल से काम वैसा ही रहेगा लेकिन तरीका बदल जायेगा, अभी तक किसी और के डिसीजन से काम हो रहा था और अब अपने डिसीजन से होगा, पहले दूसरे के टाइम टेबल पर ऑफिस जाना होता था लेकिन अब अपने हिसाब से टाइम सेट करना होगा। कहने का मतलब अब अपना बिज़नेस व्यापार होगा।

2008 में आज अख़बार से शुरुवात किया था। उसके बाद हिन्दुस्थान समाचार में क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाते हुए एक लम्बा अरसा पीटीसी न्यूज़ में बीत गया, अब मेरी नयी कंपनी स्पार्क बाथ इनोवेशन के साथ कल से लगातार काम शुरू रहेगा इसके अलावा मेरा इंपीरिंग लाइफ के नाम से एक Youtube चैनल है। इससे आप लोगों से भी जुड़ा रहूँगा और कुछ किस्से और कहानियां सुनाता रहूँगा।

उसका लिंक भी निचे दे रहा हूँ कृपया subscribe जरूर करें बाकि आपलोगों से मुलाकात होती रहेगी, आप लोगों का साथ ही हमें हमारी मंजिल तक पहुंचायेगा-

क्‍या हार में क्‍या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
संधर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही।

आप सभी का धन्यवाद…

मेरे ऑफिस का नया पता – Spark Bath Innovation

Plot No 80, Shop No 01, Sri Krishna Vatika Kheri Pul Old Faridabad

Mobile & Whatsapp Number – 9711553075

Youtube Channel Name – @InspiringLife

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन