Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

टीवी न्यूज़ की दुनिया से निकलकर एंकर अश्मिता सिंह राजपूत ने शुरू की नई पारी

अश्मिता सिंह राजपूत, जो एक दशक तक टीवी एंकर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर पहचान बनाती रहीं, अब स्वतंत्र पत्रकारिता की राह पर चल पड़ी हैं। महुआ, न्यूज 24 और भारत एक्सप्रेस जैसे चैनलों में एंकरिंग का अनुभव लेने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त पकड़ है। फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनके 46 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी साल अगस्त में माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी इंटरनेशनल हेड क्वार्टर में आयोजित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कॉन्फ्रेंस में भी उन्हें सम्मानित किया गया।

बड़े ब्रांड्स से जुड़ीं, अब पत्रकारिता में नई दिशा

नौकरी छोड़ने के बाद अश्मिता ने कई बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स किया और धीरे-धीरे अपनी सोशल मीडिया पहुंच को पर्सनल से प्रोफेशनल रूप देने लगीं। हाल ही में उन्होंने पॉडकास्ट के जरिए नई शुरुआत की है।

उनके पॉडकास्ट में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर उमाकांता नंद जी, बिग बॉस फेम आशुतोष, कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा, चर्चित वैद्य राजेश कपूर और भजन गायक कुमार विशु जैसे नाम शामिल रहे हैं।

मनोरंजन, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर भी फोकस

अश्मिता केवल पॉडकास्ट तक सीमित नहीं हैं। वे मनोरंजन, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों से जुड़े कंटेंट भी लगातार बना रही हैं। एंकरिंग और प्रोग्रामिंग का उनका अनुभव उन्हें इस काम में और मजबूत बनाता है।

उनका प्लान है कि वे राजनेताओं के भी पॉडकास्ट करें, लेकिन इसमें खासियत यह होगी कि राजनीति पर कम और नेता के व्यक्तिगत पहलुओं पर ज्यादा बातचीत होगी।

भोजपुरी इंडस्ट्री से गहरा नाता

अश्मिता सिंह राजपूत का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी लंबा जुड़ाव रहा है। उन्होंने देशभर में आयोजित लगभग हर बड़े भोजपुरी अवॉर्ड शो को होस्ट किया है। इसके अलावा भोजपुरी के दिग्गज सितारों के लाइव शो को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में एंकर किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन