तेलंगाना के बेगमपुरा थाने में डीडी न्यूज़ के एंकर अशोक श्रीवास्तव पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तेलंगाना पुलिस अशोक को दिल्ली से उठाने आई है। श्रीवास्तव एंकर जी फरार हो गये हैं। उधर तेलंगाना पुलिस ने दिल्ली में ही डेरा डाल दिया है।
हैदराबाद के बेगमपुरा पुलिस थाने के दो सब-इंस्पेक्टर कथित तौर पर Ghaziabad पहुंचे थे, जहां उन्होंने श्रिवास्तव को Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita की धारा 35(3) के तहत नोटिस देने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, श्रिवास्तव सूर्यनगर चौकी क्षेत्र में रहते हैं, जो लिंक रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद से आई टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर रात करीब 8 बजे उनके घर पर पहुंची, लेकिन उस समय श्रिवास्तव घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर उनकी बुजुर्ग मां और बेटा मौजूद थे। उनकी गैरमौजूदगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तेलंगाना में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ी है, जो कथित तौर पर Rahul Gandhi को लेकर दिए गए बयानों के संबंध में दर्ज की गई है। हालांकि, शिकायत की विस्तृत जानकारी और आरोपों की प्रकृति को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है।
क्या थे बयान?
एक टीवी डिबेट के दौरान, जिसमें बीजेपी प्रवक्ता Tuhin Sinha, सैयद जावेद, रोहित सिंह (युवा चेतना) और समाजवादी पार्टी के अशोक यादव शामिल थे, श्रिवास्तव ने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि “आप सावरकर के जूते की नोक के बराबर भी नहीं हैं। आप उनके चप्पल की धूल के हजारवें हिस्से के बराबर भी नहीं हैं। राहुल गांधी वीर सावरकर की चप्पल के नीचे लगी धूल के कण के बराबर भी नहीं हैं।”
रणविजय सिंह-
DD न्यूज वाले अशोक श्रीवास्तव पर तेलंगाना के बेगमपुरा थाने में मामला दर्ज है. इस मामले में पुलिस जब अशोक श्रीवास्तव के घर पहुंची तो अशोक घर से फरार हो गए.
फिलहाल अशोक श्रीवास्तव का कहीं कोई पता नहीं है. तेलंगाना पुलिस अभी दिल्ली में है.
प्रतीक पटेल-
DD न्यूज़ के नफ़रती पत्रकार अशोक श्रीवास्तव पर तेलंगाना के बेगमपुरा थाने में मामला दर्ज है। इस मामले में पुलिस जब उनके घर पहुंची तब श्रीवास्तव जी फरार हो गए.
फ़िलहाल अशोक श्रीवास्तव से का कहीं कोई अता-पता नहीं है। तेलंगाना पुलिस अभी दिल्ली में मौजूद है। क्या लगता है क्या होगा..?
उदय भानु-
तेलंगाना युवा कांग्रेस के मेरे साथियों ने सरकारी ‘दलाल’ अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ एक FIR क्या कराई, पूरा इकोसिस्टम जाग उठा है।
और कानूनगो रोना जारी रखिये, प्रेस फ्रीडम पत्रकारों की होती है नफरती दलालों की नहीं, अशोक ने जो लक्ष्मण रेखा लांघी है उसका हिसाब तो उसे देना ही होगा।
अशोक श्रीवास्तव पत्रकार है? जनता के टैक्स के पैसों से तनख्वाह लेकर जो आदमी भाजपा की दलाली करता है उसे पत्रकार कहकर असली पत्रकारों का अपमान मत करो।
और सभी को अपने कर्मो की सजा यहां ही भोगकर जानी है…थोड़ा सब्र करो। सरकारी दलाल अशोक के पापों का घड़ा पहले ही भर चुका है।



