Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

असम पुलिस की FIR में दिवंगत सत्यपाल मलिक और पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी भी आरोपी

गुवाहाटी: क्राइम ब्रांच गुवाहाटी में दर्ज एक एफआईआर (FIR) में द वायर के वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन और करण थापर के साथ-साथ दिवंगत जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी को भी आरोपी बनाया गया है।

यह मामला द वायर पर प्रकाशित लेखों और करण थापर के इंटरव्यू शो से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन लेखों और चर्चाओं ने “भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को कमजोर करने, वैमनस्य फैलाने और गलत सूचनाएं प्रसारित करने” का काम किया।

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि थापर के शो में सत्यपाल मलिक, नजम सेठी और अशुतोष भारद्वाज जैसे मेहमानों ने सरकार और सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाए। इसमें दावा किया गया कि पाकिस्तानी पत्रकार सेठी को मंच देने से “भारत के लोकतंत्र की नकारात्मक छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत हुई।”

इस एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 (देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना) समेत कई धाराएं लगाई गई हैं।

इसी मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने वरदराजन और थापर के खिलाफ किसी भी तरह की जबरन कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि हाल ही में असम पुलिस ने पत्रकार अभिसार शर्मा के खिलाफ भी धारा 152 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला उनके यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित एक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज की टिप्पणी का हवाला देते हुए दीमा हसाओ जिले की 3,000 बीघा जमीन एक निजी कंपनी को देने पर सवाल उठाए थे।

अभिसार पर मुकदमे की खबर यहां पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन