Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अतुल सुभाष आत्महत्या केस : पत्नी समेत चार के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा!

बेंगलुरू के 34 वर्षीय एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी खबर सामने आई है. जिस अनुसार बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया पर मुकदमा दर्ज किया है.

बेंगलुरु के मराठाहल्ली पुलिस ने अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर उनकी पत्नी निकिता समेत चार के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है.

मामले में मराठाहल्ली पुलिस द्वारा जांच जारी है.

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1866540101569753227

नोएडा के एंटरप्रेन्योर अविनाश कुमार इस प्रकरण को लेकर एक्स पर लिखते हैं-

यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। एक होनहार टेक्नोलॉजी पेशेवर, अतुल सुभाष, ने न्याय की उम्मीद में अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उनकी 24 पेज की सुसाइड नोट और 90 मिनट का वीडियो यह दर्शाता है कि किस तरह से झूठे मामलों और भ्रष्टाचार ने उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया।

@PMOIndia से विनम्र निवेदन है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और न्यायपालिका और पुलिस व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह कोई अकेला मामला नहीं है, कई निर्दोष लोग झूठे मामलों और भ्रष्ट अधिकारियों के शिकार हो रहे हैं। अतुल सुभाष की मौत एक चेतावनी है कि हमारी न्याय प्रणाली में सुधार की सख्त जरूरत है।

झूठे मामलों में फंसाए जा रहे निर्दोष लोगों की सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानून और जवाबदेही प्रणाली की आवश्यकता है। अतुल सुभाष को न्याय मिले और उनकी मृत्यु व्यर्थ न जाए, यही हम सभी की मांग है।

@PMOIndia कृपया इस मुद्दे पर संज्ञान लें और त्वरित कार्रवाई करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन