Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला में संपादकों इंदुशेखर पंचोली, राजेश श्रीनेत, वीरेंद्र आर्या, कुमार भावेश, संजय पांडेय, अतुल सिन्हा के तबादले

अमर उजाला समूह में कई संपादकों के तबादले की सूचना आ रही है. लखनऊ में लंबे समय से बैटिंग कर रहे इंदुशेखर पंचोली को नोएडा मुख्यालय भेजा गया है. वे संभवत: नेशनल न्यूज रूम एडिटर के रूप में पूरे समूह के न्यूज कंटेंट को देखेंगे. लखनऊ का चार्ज वीरेंद्र आर्या को दिया गया है जो रोहतक यूनिट के संपादक थे. गोरखपुर के संपादक राजेश श्रीनेत को रोहतक का नया संपादक बनाया गया है. अतुल सिन्हा को चंडीगढ़ से नोएडा भेजा गया है.

अतुल सिन्हा नोएडा में संजय पांडेय का काम देखेंगे. चंडीगढ़ के संपादक अब संजय पांडेय होंगे. कुमार भावेश को गोरखपुर का नया संपादक बनाया गया है. बताया जा रहा है कि ये फेरबदल प्रबंधन के पास काफी समय से प्रस्तावित था. इंदुशेखर पंचोली के नोएडा भेजे जाने की चर्चा लंबे समय से थी.

सबसे चौकाने वाला ट्रांसफर राजेश श्रीनेत का हुआ है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का गृह जिला होने के कारण गोरखपुर की यूनिट अखबारी घरानों के लिए अचानक काफी महत्वपूर्ण यूनिट हो गई है. कुमार भावेश अभी तक अमर उजाला लखनऊ में इंदुशेखर पंचोली के अधीन हुआ करते थे. अब उन्हें संपादक का पूर्ण दायित्व देकर गोरखपुर भेजा गया है.

बीरेंद्र आर्या का लखनऊ भेजा जाना भी चौकाने वाला फैसला है. इसी तरह संजय पांडेय को चंडीगढ़ भेजने को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं. माना जा रहा है कि इस फेरबदल के जरिए ‘यशवंत व्यास लॉबी’ ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखने का एक बार फिर संकेत दे दिया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन